दगा देंगे सोनिया को स्वास्थ्य, राहुल के सारथी
राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का योग सितंबर तक का है, लेकिन यह बहुत मजबूत नहीं है। कोई अंदरूनी कलह या बाधा सामने आ सकती है। उनकी कुंडली में गुरु चौथे और सातवें भाव का स्वामी है और एक साल की अवधि में बारहवें भाव में गोचर करेगा। इसका आशय यह है कि उनके संगठन और परिवार में अंतरकलह पैदा होगी। उनके विरोधी हावी रहेंगे और वह कोई पदाधिकार मिलने के बाद चाटुकारों से घिर जाएंगे। यह चाटुकारिता जनता के सामने प्रकट भी होगी। गुरु उनकी कुंडली में पहले और पांचवे भाव का उपस्वामी है। केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर वह जितने बम फोड़ने का प्रयास करेंगे, वह निष्फल होंगे और वह मजबूत विरोधी नेता का छवि नहीं बना पाएंगे।
इसी प्रकार सिंह राशि का गुरु कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में फिर से कमी लाएगा और उनको कोई न कोई गंंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें कोई सर्जरी करानी पड़ सकती है और कुछ समय के लिए अस्पताल भी जाना हो सकता है। एक बात और। कर्क राशि के गुरु ने उनको घोटालों और कानूनी जांचों आदि से बचाते हुए कवर प्रदान कर रखा था। सिंह राशि का गुरु इस कवर को हटा लेगा और उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से काफी मुश्किलें पैदा होने वाली हैं।
लेखक-शालिनी द्विवेदी