Thursday, August 13, 2015

सेंसेक्स बढ़ेगा, सोना-चांदी सामान्य रहेगा
भारत की कुंडली में सिंह राशि का गुरु सिंह और कन्या राशि में आकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। चीन को भारत कड़ी टक्कर देगा और उसकी अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। शेयर बाजार इस साल तीस हजार का आंकड़ा पार करेगा और सोने-चांदी के भावों में वर्तमान स्तर ही बना रहेगा। यानि तेजी ज्यादा नहीं है। धान और जिंस में कुछ तेजी देखने को मिलेगी तो क्रूड आयल का स्तर भी यही रहेगा। प्राकृतिक आपदाएं आएंगी और बड़े पदों पर बैठे लोगों को हार्ट अटैक आदि की घटनाएं सामने आएंगी। महंगाई निचले स्तर पर ही बनी रहेगी।  
----------------------------------------------------------

विपक्ष रहेगा अस्त-पस्त 
राहुल गांधी की कुंडली में गुरु चौथे और सातवें भाव का स्वामी है और यह अगस्त तक बारहवें भाव में गोचर करेगा। इसका आशय यह है कि उनके संगठन और परिवार में अंतरकलह पैदा होगी। उनके विरोधी हावी रहेंगे और वह कोई पदाधिकार मिलने के बाद चाटुकारों से घिर जाएंगे। यह चाटुकारिता जनता के सामने प्रकट भी होगी। गुरु उनकी कुंडली में पहले और पांचवे भाव का उपस्वामी है। केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर वह जितने बम फोड़ने का प्रयास करेंगे, वह निष्फल होंगे और वह मजबूत विरोधी नेता का छवि नहीं बना पाएंगे। 
----------------------------------------------------------

दैवज्ञ की दृष्टि में संसार चक्र
सन 2016 का राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश
कृष्णमूर्ति ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष और मुंडेन ज्योतिष के सम्मिश्रण से भविष्यवाणी का देश-दुनिया में अब तक का पहला प्रयोग। 
हाईलाइट
-देश की संसद, कानून और प्रशासन होगा मजबूत। 
-देश में इस साल ई-गवर्नेंस बनेगा जनता का हथियार।
-आजादी के बाद इस साल होगा देश का सबसे तेज विकास। 
-नरेंद्र मोदी विश्व राजनीति में होंगे और मजबूत। 
-भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, चीन की होगी कमजोर। 

No comments:

Post a Comment