Thursday, August 13, 2015

केपी नंबर से करें समाधान 1 से लेकर 249 तक की संख्या कोई अंक ज्योतिष या साधारण संख्या नहीं है। हर समय हमारे दिमाग में कोई न कोई समस्या या विचार चलता रहता है और साथ ही वह समस्या हल होगी या नहीं होगी और जो विचार चल रहा है, वह कितना आगे बढ़ेगा, यह भी हमारे दिमाग में पहले से ही तय होता है, लेकिन हम इसे समझ नहीं पाते और समस्याओं को उलझाते चले जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो दिमाग में है, वही ब्रह्मांड में है। हर समस्या अपना अंतिम परिणाम लेकर आती है। हमें इसी को समझना होता है। यह कृष्णमूर्ति ज्योतिष है, जिसमें हमें किसी भी काम या समस्या के बारे में जानने के लिए अपनी जन्म कुंडली की जरूरत नहीं होती। एक से लेकर 249 की कोई एक संख्या हम बताते हैं तो वही संख्या तय कर देती है कि आपका सोचा काम होना है या नहीं होना है और होना है तो कब होना है। पिछले पांच सालों में मैंने ऐसे हजारों सवालों का सटीक जवाब इसी पद्वति के माध्यम से दिया है और कमाल की बात यह है कि इन संख्या की बनायी कुंडली सटीक समय भी बताती है। मान लीजिए आपके बच्चों को किसी कालेज या स्कूल में दाखिला कराना है और कई विकल्प आपके पास हैं और आप उन सभी के लिए एक प्रयास कर रहे हैं। इसमें आपकी काफी ऊर्जा, समय और पैसा लग रहा है, जबकि इस सवाल को सोचकर कोई एक संख्या बताने पर यह स्पष्ट बताया जाता है कि किस स्कूल या कालेज में दाखिला होगा। इसी प्रकार सरकारी नौकरी लगेगी या प्राइवेट, बीए, बीएससी, बी काम, बी टेक या कौन सी शिक्षा लेना ठीक रहेगा। मकान कब बनेगा, शादी कब होगी, लड़का होगा या लड़की। किसी कानूनी मामले में फंस गए हैं तो कहीं जेल तो नहीं होगी। घर का कई सदस्य बिना बताये चला गया है, वह कब वापस आएगा। बेटी या बेटा की शादी उसकी मर्जी से होगी या घरवालों की मर्जी से। कितने ही और कैसे ही सवाल हों। जैसे चुनाव जीतेंगे या नहीं? परीक्षा में कितने नंबर आएंगे। टीवी खराब हो गयी है, कब सही होगी। लाइट चली गयी है कब तक आएगी? पत्नी गर्भवती है, प्रसव सामान्य होगा या आपरेशन कराना पड़ेगा। यानि कोई भी सवाल हो, उसका जवाब इन्हीं संख्याओं में होता है। अब जमाना बदल गया है। संभावना और तीर तुक्के वाली ज्योतिष की जगह केपी पद्वति सटीक और सही दिशा में लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। यह न केवल आपके समय की बचत करती है, बल्कि सही मार्गदर्शन देती है और सबसे अच्छी सलाहकार है। इसी कैलेंडर में विगत दो सालों से मैंने इसके हजारों पाठकों को उचित मार्गदर्शन दिया है। आप भी इसे आजमा सकते हैं और मुझसे पूछ सकते हैं। शालिनी द्विवेदी मोबाइल नंबर-9411258832, Email_ ssp313@gmail.com

No comments:

Post a Comment