Monday, July 21, 2014

केपी एस्ट्रो साइंस के मार्च अंक का चुनावी विश्लेषण कमाल का है।


संपादक जी। केपी एस्ट्रो साइंस के हर अंक में आ रहा निखार गजब का है। मार्च अंक आद्योपांत पढ़ने के बाद मैं आपको अपनी भावनाओं से अवगत कराने से नहीं रोक पा रहा हूं। कृष्णमूर्ति पद्वति के बारे में मैंने कुछ महीने पहले ही जाना और इसे सीखने के प्रयास करने लगा, लेकिन इसका पूरा साहित्य ही अंग्रेजी में होने के कारण मुझे काफी परेशानी आ रही थी, जबकि किसी सदगुरु की तलाश भी मैंने जारी रखी हुई थी। पत्रिका में केपी पद्वति सीखने की दो सीरीज चल रही हैं और दोनों ही कमाल की हैं। दोनों में इतनी सरलता के साथ समझाया जा रहा है कि काफी कुछ समझ आने लगा है और पत्रिका में प्रकाशित लेखों से भी काफी कुछ समझ आ रहा है। आप इसी तरह हम जैसे जिज्ञासुओं का मार्गदर्शन करते रहें, मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं। ------------------------------------------ केपी एस्ट्रो साइंस के मार्च अंक का चुनावी विश्लेषण कमाल का है। आप्शन थ्यौरी के आधार पर भाजपा की संभावित सीटों के बारे में जो आकलन लगाया गया है, वह सही साबित होता अभी से प्रतीत हो रहा है। टीवी चैनलों व कंपनियों के सर्वे में भाजपा की बढ़त लगातार हो रही है। आईबीएन के कल ही आए सर्वे में उप्र में भाजपा की 41 से 49 तक सीटें दिखायी गयी हैं, जबकि पत्रिका ने भी यही आकलन दिया है। पत्रिका के लेख में शालिनी द्विवेदी के इनसेट बाक्स वाले आकलन चौंकाने वाले हैं। आशा है आप इनके ज्योतिषीय आधार आगामी अंकों में प्रकाशित करेंगे। पत्रिका की दृष्टि और जोखिम कायल करने वाला है। मैं केपी एस्ट्रो साइंस के सुखद और चमकीले भविष्य की कामना करता हूं। ------------------------------------------ आदरणीय शालिनी बहन। जनवरी से मार्च तक के अंक पढ़े। देखकर और पढ़कर बहुत खुशी हुई। मन में ज्योतिष पढ़ने की बहुत इच्छा थी। जॉब की वजह से कहीं जाना नहीं हो पाया। लेकिन ईश्वर ने एक माध्यम दे दिया आपका। इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभार। अनिल कुमार मोर्य , विलासपुर, छत्तीसगढ़ ------------------------------------------- मैडम द्विवेदी, धन्यवाद। मुझे केपी एस्ट्रो साइंस की प्रति मिली। मैंने पाया कि आपने बहुत अच्छी सीरीज इसमें शुरू की है, जो नए विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक ज्ञानवर्धक है। मैं आपके उद्देश्य और अथक प्रयास को शुभकामना देता हूं। यह वास्तव में वास्तविक ज्योतिष की जरूरत को पूरा कर रही है। क्योंकि काफी लोग जानना चाहते हैं कि ज्योतिष क्या है और अनावश्यक कर्मकांड की जगह इस तरह की वास्तविक ज्योतिष से उनका पथ प्रदर्शन हो सकता है। मैं फिर से आपको शत-शत शुभकामनाएं देता हूं। प्रभु आपका पथ प्रदर्शित करता रहे। केके शर्मा, इंदौर

No comments:

Post a Comment